मोमेंटम

मोमेंटम

‘मोमेंटम – सर्वकुशल सर्वत्र सर्वदा ऑनलाइन अभ्यास के द्वारा ज्ञान का सशक्तिकरण’में आपका स्वागत है

‘मोमेंटम – सर्वकुशल सर्वत्र सर्वदा ऑनलाइन अभ्यास के द्वारा ज्ञान का सशक्तिकरण में आपका स्वागत है युवा किंतु अनुभवी तथा दूरदर्शी उद्यमियों द्वारा यह उपक्रम शुरू किया गया। इन उद्यमियों ने शिक्षा जगत में अपनी स्वयं की एक पहचान विकसित की है। विद्यार्थियों के समक्ष माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर काम करते हुए हम कुछ अनोखे समाधान प्राप्त हुए जिन्हें हमने अपनी कक्षा के छात्र तथा छात्राओं पर लागू किया जिसके शानदार परिणाम निकले। उन परिणामों को आप सभी लोगों से साझा करने, आप सबों को अभूतपूर्व फायदे पहुंचाने के लिए हमने इस उद्यम का आरंभ किया है। इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर लॉन्च करने के पीछे हमारा उद्देश्य पूरे बिहार में बड़ी संख्या में हर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना है। ये पूरी योजना लगभग निःशुल्क है चूंकि विद्यार्थी पंजीकरण हेतु एक छोटी सी राशि का भुगतान कर इससे जुड़ सकते हैं, तथा सभी इसका लाभ उठा सकते हैं।

इससे किसे लाभ होगा?

सबका भला करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हमने इस योजना का आरंभ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उन सभी बच्चों की सहायता के लिए किया है जो व्यक्तिगत या पेशेवर किसी भी कारण से माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई का सामना कर रहे होते हैं। डिजिटल प्लेटफार्म के कारण वे प्रिंटेड सामग्री तथा व्याख्यात्मक वीडियो के माध्यम से विशेषज्ञों से जुड़ सकते हैं।

हम दूसरों से अलग क्यों?

इस क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे होने का दावा करने वाले बहुत से पोर्टल हैं, किंतु हमारा उद्देश्य हमे सबसे अलग बनाता है।

  • हमारा उद्देश्य पैसे कमाना नहीं बल्कि निबंधन के लिए अत्यंत छोटी राशि ले कर विद्यार्थियों की मदद करना है।
  • हमारे विषय विशेषज्ञों के पास कंटेंट क्रिएशन से ले कर कक्षाओं में पढ़ने का व्यापक अनुभव है। इसलिए हम उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा बोधगम्य अर्थात समझने में सरल सामग्री उपलब्ध कराते हैं।
  • हम विद्यार्थियों को व्यापक परीक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराते हैं जो परीक्षा के निकट आने के साथ और समग्र तथा गहन होता जाता है।
  • हमारी प्रिंट सामग्री में बड़े पैमाने पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न तथा लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी समाहित रहते हैं।
  • पाठ्यक्रम में कवर की गए हर विषय पर प्रस्तुत हमारे वीडियो अद्वितीय और व्यापक होते हैं।
पंजीकरण के नियम

पंजीकरण के नियम

  1. पंजीकरण की प्रक्रिया को एकदम सरल रखा गया है ताकि कंप्यूटर में कम दक्षता वाले बच्चों को समस्या न आए।
  2. केवल आधारभूत सूचनाएं प्रदान करते हुए एक फॉर्म भर को खुद को यहाँ पंजीकृत किया जा सकता है।
  3. वेबसाइट से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को एक अत्यंत छोटी राशि का भुगतान करना होगा, इस प्रकार उन पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ पड़ने की भी कोई संभावना नहीं है।
  4. एक बार निबंधित होने के बाद विद्यार्थी पूरे एक अकादमिक वर्ष तक सदस्यता सुविधा का लाभ उठाते रहेंगे। अकादमिक वर्ष की समाप्ति पर उन्हें निबंधन का नवीनीकरण कराना होगा।

हमारा उद्देश्य

हमारा प्लेटफार्म एक सेवा आधारित प्लेटफार्म है जिसका उद्देश्य विशाल संख्या में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल करने में सहायता करना है ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर अपने लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

हमारा नज़रिया

मोमेंटम को ले कर हमारा विज़न कुछ हद तक कल्याणकारी है। वित्तीय या अन्य कई कारणों से कठिनाई का सामना कर रहे विद्यार्थियों को देख कर हमारे मन में उनके लिए ऐसा समाधान प्रस्तुत करने का विचार आया जो पूरी तरह उनकी पहुंच में होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से वहनीय हो। अतः हमारा उद्देश्य उन्हें प्रिंट तथा विज़ुअल फॉर्म में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना था। इसलिए हमने नोट्स, प्रस्तावित प्रश्नों के गुणवत्तापूर्ण उत्तर, बहु वैकल्पिक प्रश्नों का अभ्यास सेट तथा सिलेबस में शामिल सभी टॉपिक्स पर व्याख्यात्मक विडियोज के निर्माण के लिए अनुभवी शिक्षकों को इस योजना से जोड़ा। इस प्रकार, हमारा इरादा लगभग नगण्य रजिस्ट्रेशन शुल्क के बदले हमारे पोर्टल से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाली सेकंडरी तथा सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन में सहायता हेतु सभी संसाधन उपलब्ध कराना है।

सिलेबस

बिहार बोर्ड 10वीं का सिलेबस

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड जारी करता है

गणित

गणित का हमारे जीवन, करियर तथा अन्य पहलुओं पर बड़ा महत्वपूर्ण प्रभाव है। हमारी संख्यात्मक योग्यता यदि अच्छी है तो विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा। इसलिए गणित का सही प्रकार से अध्ययन आवश्यक हो जाता है ताकि हमारा कॉन्सेप्ट स्पष्ट हो तथा हम फॉर्मूला को डिराइव कर उसे आवश्यकतानुसार लागू कर सकें।

विज्ञान

विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है जहां विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों तथा वास्तविक जगत में उनके अनुप्रयोगों कोसमझने के लिए एक गहरी विशेषज्ञता हासिल करने की आवश्यकता है। बोर्ड परीक्षाओं में इस विषय में अच्छे अंक लाने की आवश्यकता होती है जिसके लिए सही दृष्टिकोण के साथ इसका अध्ययन करना अनिवार्य हो जाता है।

सामाजिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र आते हैं। इसमें तथ्य तथा कॉन्सेप्ट्स दोनो का मिश्रण होता है तथा इस विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विस्तृत तथा गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने प्रिंट तथा विजुअल दोनो ही रूपों में एक संतुलित सामग्री तैयार करने का प्रयास किया है। हमारी विडियोज में हर टॉपिक को सही प्रकार से व्याख्यायित किया गया है।

हिंदी

हमारी मातृभाषा के रूप में हिंदी हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। त्रुटिहीन लेखन तथा सभी पाठों को कवर करना अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अनिवार्य हो जाता है। हमारी सहायता सामग्री में हमने इस बात का ध्यान रखा है की आपकी तैयारी संबंधी ज़रूरतें पूरी हो सकें। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सेट को हल कर आप परीक्षा की तैयारी को परख सकते हैं।

संस्कृत

यद्यपि अस्माकं मूलभाषा संस्कृता एव अभवत् तथापि उत्तमशिक्षणस्य अभावात् तस्याः सज्जीकरणं कठिनं भवति । अस्य विषयस्य सम्बोधनाय वयं प्रचुरं मुद्रितसामग्री, व्याख्यात्मकानां भिडियोनां सुसंख्या, वस्तुनिष्ठप्रश्नाः च बहुसंख्याकाः समाविष्टाः।

अर्थशास्त्र

अर्थशास्त्र संसाधनों की कमी और उनके उपयोग पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन है, वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, समय के साथ उत्पादन और कल्याण की वृद्धि, और अन्य की एक बड़ी विविधता समाज के लिए महत्वपूर्ण चिंता के जटिल मुद्दे।

अंग्रेज़ी

अंग्रेज़ी हमारी अपनी भाषा नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना बोर्ड परीक्षा के लिए इसकी तैयारी में करना पड़ता है। उनकी सहायता के लिए, हमने अपनी अध्ययन सामग्री में विषय को यथासंभव सुगम बनाने की कोशिश की है। विशेषज्ञों के द्वारा तैयार विडियोज पाठों को सरल तरीके से समझाने के लिए पर्याप्त हैं। बड़ी संख्या में समाहित किए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्न बेहतर अभ्यास में सहायता करेंगे।

उर्दू

اردو ایک اور اہم مضمون ہے جسے بہت سے طلباء آپشن کے طور پر منتخب کرتے ہیں۔ امداد کی عدم موجودگی میں طلباء کو تیاری میں دشواری کا سامنا کرنا پڑتا ہے۔ اس مسئلے کو حل کرنے کے لیے ہم نے کوشش کی ہے کہ ہر موضوع پر پرنٹ اور بصری شکل میں زیادہ سے زیادہ مواد شامل کیا جائے

गृह विज्ञान

गृह विज्ञान, जिसे गृह अर्थशास्त्र के रूप में भी जाना जाता है, अध्ययन का एक अंतःविषय क्षेत्र है जो किस पर केंद्रित है गृह प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण। इसमें संसाधनों जैसे कई विषयों को शामिल किया गया है प्रबंधन, भोजन और पोषण, मानव विकास, कपड़ा और पोशाक।

पाठ्यक्रम

पाठ्यक्रम

सभी समय के सर्वाधिक लोकप्रिय ऑनलाइन पाठ्यक्रम

अर्थशास्त्र

अर्थशास्त्र संसाधनों की कमी और उनके उपयोग पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन है, वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, समय के साथ उत्पादन और कल्याण की वृद्धि, और अन्य की एक बड़ी विविधता समाज के लिए महत्वपूर्ण चिंता के जटिल मुद्दे।

हिंदी

हमारी मातृभाषा के रूप में हिंदी हमारे लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। त्रुटिहीन लेखन तथा सभी पाठों को कवर करना अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अनिवार्य हो जाता है। हमारी सहायता सामग्री में हमने इस बात का ध्यान रखा है की आपकी तैयारी संबंधी ज़रूरतें पूरी हो सकें।

संस्कृत

यद्यपि अस्माकं मूलभाषा संस्कृता एव अभवत् तथापि उत्तमशिक्षणस्य अभावात् तस्याः सज्जीकरणं कठिनं भवति । अस्य विषयस्य सम्बोधनाय वयं प्रचुरं मुद्रितसामग्री, व्याख्यात्मकानां भिडियोनां सुसंख्या, वस्तुनिष्ठप्रश्नाः च बहुसंख्याकाः समाविष्टाः।

अंग्रेज़ी

अंग्रेज़ी हमारी अपनी भाषा नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना बोर्ड परीक्षा के लिए इसकी तैयारी में करना पड़ता है। उनकी सहायता के लिए, हमने अपनी अध्ययन सामग्री में विषय को यथासंभव सुगम बनाने की कोशिश की है।

उर्दू

اردو ایک اور اہم مضمون ہے جسے بہت سے طلباء آپشن کے طور پر منتخب کرتے ہیں۔ امداد کی عدم موجودگی میں طلباء کو تیاری میں دشواری کا سامنا کرنا پڑتا ہے۔ اس مسئلے کو حل کرنے کے لیے ہم نے کوشش کی ہے کہ ہر موضوع پر پرنٹ اور بصری شکل میں زیادہ سے زیادہ مواد شامل کیا جائے

गृह विज्ञान

गृह विज्ञान, जिसे गृह अर्थशास्त्र के रूप में भी जाना जाता है, अध्ययन का एक अंतःविषय क्षेत्र है जो किस पर केंद्रित है गृह प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण। इसमें संसाधनों जैसे कई विषयों को शामिल किया गया है प्रबंधन, भोजन और पोषण, मानव विकास, और पोशाक।

विज्ञान

विज्ञान एक महत्वपूर्ण विषय है जहां विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों तथा वास्तविक जगत में उनके अनुप्रयोगों कोसमझने के लिए एक गहरी विशेषज्ञता हासिल करने की आवश्यकता है। बोर्ड परीक्षाओं में इस विषय में अच्छे अंक लाने की आवश्यकता होती है।

सामाजिक विज्ञान

सामाजिक विज्ञान में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान तथा अर्थशास्त्र आते हैं। इसमें तथ्य तथा कॉन्सेप्ट्स दोनो का मिश्रण होता है तथा इस विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विस्तृत तथा गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। हमारी विडियोज में हर टॉपिक को सही प्रकार से व्याख्यायित किया गया है।

गणित

गणित का हमारे जीवन, करियर तथा अन्य पहलुओं पर बड़ा महत्वपूर्ण प्रभाव है। हमारी संख्यात्मक योग्यता यदि अच्छी है तो विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा। इसलिए गणित का सही प्रकार से अध्ययन आवश्यक हो जाता है ताकि हमारा कॉन्सेप्ट स्पष्ट हो।

सदस्य

सदस्य

हमारी समर्पित टीम के सदस्य/संकाय

प्रकाश सर

सामाजिक विज्ञान के शिक्षक

10+ वर्षों का अनुभव

रोहित सर

हिंदी के शिक्षक

8+ वर्षों का अनुभव

सरिता मैडम

विज्ञान के शिक्षक

9+ वर्षों का अनुभव

राकेश कुमार सर

गणित के शिक्षक

5+ वर्षों का अनुभव

स्वप्निल

विद्यार्थी

-----

मनीष

विद्यार्थी

-----

संपर्क करें

संपर्क करें

स्थान:

C/O: बेनेडिक्ट गेब्रियल, मगध कॉलोनी, कुर्जी, पाटलिपुत्र, पुलिस स्टेशन, पाटलिपुत्र, फुलवारी, पटना- 800013, बिहार, भारत

मोबाइल नं.:

+91 9430544812